Entertainment

Singham Again 2024 में खूंखार विलेन के तौर पर दिखेंगे Arjun Kapoor, शेयर किया First Look

Singham Again 2024 Arjun Kapoor: रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर भी शामिल हैं. फिल्म में अर्जुन कपूर एक भयानक विलेन के रूप में नजर आएंगे। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर का पहला पोस्टर शेयर किया है. खुद अर्जुन कपूर ने भी अपनी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए.

Singham Again 2024 में Arjun Kapoor के खतरनाक लुक को देख क्रेजी हुए fans

Instagram पर Arjun Kapoor का लुक शेयर करते हुए Rohit Shetty ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘लोग गलतियां करते हैं और सजा पाते हैं लेकिन यहां शैतान आता है।‘ रोहित ने अर्जुन कपूर के दो पोस्टर शेयर किए. पहले पोस्टर में अर्जुन को खून से लथपथ, मुस्कुराते हुए और गंडासा पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे पोस्टर में वह Ranveer Singh का सामना करते नजर आ रहे हैं। फैंस को अर्जुन कपूर का ये खतरनाक लुक काफी पसंद आ रहा है.

Singham Again 2024 Cast

Singham Again 2024 1
Singham Again 2024 : Image Credit : Instagram

Singham Again 2024 फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे।

Singham Again 2024 Release Date In India

Singham Again 2024 फिल्म August 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

newskano.com

We have cover the latest Entertainment,Automobiles,Technology and Travel related news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button