OTT Animal Movie Release
![OTT Animal Movie Release 1 OTT ANIMAL MOVIE RELEASE](https://newskano.com/wp-content/uploads/2023/12/OTT-ANIMAL-MOVIE-RELEASE-780x470.png)
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। अब लोग फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की OTT Animal Movie Release को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
![OTT Animal Movie Release 2 Animal Ott 1](https://newskano.com/wp-content/uploads/2023/12/Animal-Ott-1.jpg)
आमतौर पर, फिल्में अपने स्ट्रीमिंग पार्टनर के प्लेटफॉर्म पर ही स्ट्रीम होती हैं। ‘लियो’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों का स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स था और इन फिल्मों को भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया था। अब यह खबर सामने आ रही है कि ‘एनिमल’ फिल्म का ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर भी नेटफ्लिक्स होगा।
OTT Animal Movie Release – इस दिन से ओटीटी पर रिलीज हो सकती है एनिमल
सबको पता है कि फिल्म ‘एनिमल’ की ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। बॉलीवुड लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अगले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
![OTT Animal Movie Release 3 animal 3](https://newskano.com/wp-content/uploads/2023/12/animal-3-755x1024.jpg)
आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 45-60 दिनों बाद ओटीटी पर रिलीज होती हैं। इस हिसाब से ‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज डेट 14 या 15 जनवरी हो सकती है।
अभी तक एनिमल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कुछ संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
बॉक्स ऑफिस पर Animal Movie का कलेक्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा
![OTT Animal Movie Release 4 Animal Ott](https://newskano.com/wp-content/uploads/2023/12/Animal-Ott-1024x728.jpg)
फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं है कि फिल्म जल्द ही इतिहास रचेगी।
Animal Movie Cast
संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना बॉबी देओल, और त्रिप्दी डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटे के बीच के प्यार पर आधारित है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही अपना बजट हासिल कर लिया है।