Entertainment

Zomato के CEO Deepinder Goyal ने मेक्सिको की एंटरप्रेन्योर और पूर्व मॉडल Grecia Munoz के साथ रचाई शादी

Deepinder Goyal : ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल(Deepinder Goyal) ने उद्यमी ग्रेसिया मुनोज़ (Grecia Munoz) से शादी कर ली है। स्थिति से परिचित एक सूत्र ने कहा कि दोनों ने एक महीने पहले शादी कर ली है। मेक्सिको की मूल निवासी मुनोज़ एक मॉडल के रूप में काम करती थीं और अब अपने स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। उनका स्टार्टअप लक्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर केंद्रित है। बताया गया कि दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज़ फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे।

Deepinder Goyal and Grecia Munoz
Deepinder Goyal Marriage Grecia Munoz

Deepinder Goyal Marriage Grecia Munoz

यह दीपिंदर गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात दिल्ली आईआईटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों की एक बेटी है. ग्रेसिया मुनोज़ ने जनवरी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘दिल्ली दर्शन‘ की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा, “मेरे नए घर में मेरे नए जीवन की एक झलक।” उनकी इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल बताती है कि उनका जन्म मेक्सिको में हुआ था और वर्तमान में वह भारत में रहती हैं।

Deepinder Goyal Marriage Grecia Munoz
Deepinder Goyal Marriage Grecia Munoz

41 वर्षीय दीपिंदर गोयल जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ हैं। उन्होंने 2008 में पंकज चड्ढा के साथ अपने अपार्टमेंट में फूडीबे नामक कंपनी की स्थापना की। इसके बाद 2011 में कंपनी का नाम बदलकर ज़ोमैटो कर दिया गया। आज यह भारत भर के 1000 से अधिक शहरों में मौजूद है।

आज से करीब तीन साल पहले जोमैटो की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के बाद गोयल भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ज़ोमैटो में उनकी हिस्सेदारी के आधार पर उनकी वर्थ 650 मिलियन डॉलर आंकी गई थी।

newskano.com

We have cover the latest Entertainment,Automobiles,Technology and Travel related news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button