Poonam Pandey Death Fake News : मरने का नाटक करना महंगा पड़ेगा । गिरफ्तार होंगी पूनम पांडे?
Poonam Pandey Death Fake News : Poonam Pandey हाल ही में सुर्खियों में हैं। उसने खुद की मौत की फर्जी खबर फैलाई थी, जिसके चलते अब उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। महाराष्ट्र में कुछ विधायकों ने फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Poonam Pandey Death Fake News
पूनम पांडे की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया। लेकिन अगले दिन उन्होंने खुद के जिंदा होने का वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया। इसी वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने Cervical cancer के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अफवाह फैलाई है।
अपनी इस हरकत के कारण पूनम पांडे लोगों के निशाने पर आ गई हैं। गलत खबरें फैलाने और लोगों को गुमराह करने को लेकर सेलिब्रिटीज, फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी उनसे नाराज हैं।
Poonam Pandey को अपनी मौत का नाटक करना भारी पड़ रहा है। वेस्टर्न इंडिया फिल्म वर्कर्स यूनियन ने मांग की है कि 24 घंटे के अंदर लिखित माफी मांगी जाए, नहीं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। अन्यथा उन्होंने पूनम पांडे से जुड़े किसी भी शूट में हिस्सा न लेने की चेतावनी दी है।Poonam Pandey ने अफवाह फैला दी थी कि उनकी मौत Cervical cancer से हुई है।