Site icon Technology, Entertainments ,Travel And Latest News In Hindi : News Kano

Lakshadweep Kaise Jaye? लक्षद्वीप घूमने में कितना आएगा खर्च, जानें सब कुछ

Lakshadweep Kaise Jaye

हमारे भारत देश में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, कुछ जगह तो इस तरह की हैं जिनकी किसी ओर विदेशी जगह से तुलना भी नहीं की जा सकती हैं तो ऐसी ही एक जगह है Lakshadweep।आइये जानते है Lakshadweep कैसे जाये।
क्या आप समुद्र की लहरों की आवाज में खोकर आनंद लेना चाहते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच खो जाना चाहते हैं? तो लक्षद्वीप आपके लिए एकदम सही जगह है! पर ऐसे घूमने वाले स्थानों के बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी हैं और यही कारण हैं कि अधिकतर लोग लोग विदेश घूमने के लिए जाते हैं।

भारत के इस Lakshadweep Tourist Place पर विदेशी लोग भी घूमने आते हैं क्योकि यहाँ के द्वीप की सुंदरता देखते ही बनती हैं।

यह द्वीपसमूह अरब सागर के बीच स्वर्ग का एक टुकड़ा है, जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं. लेकिन लक्षद्वीप घूमने का सबसे सही समय कौन सा है? कैसे पहुंचें? और वहां क्या-क्या देखें और करें? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब.

Lakshadweep Kaise Jaye

Image Credit : Canva

अगर आप Lakshadweep घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यहाँ तक पहुंचने के लिए आपके पास दो रास्ते हैं। पहला – हवाई मार्ग द्वारा और दूसरा – पानी वाले जहाज़ (Cruise) द्वारा।

इन दो तरीको से ही आप Lakshadweep आसानी से पहुंच सकते हैं। यदि आप Lakshadweep घूमने जाना का प्लान बना रहे हैं तो आप अगर जल्दी जाना चाहते हैं तो सबसे बढ़िया हवाई मार्ग है और अगर Cruise से जाना चाहते हैं तो कोच्चि से लक्षद्वीप तक पानी वाले जहाज का रोमांचक सफर 14 से 20 घंटे का होता है।

आपको ये जान लेना भी जरुरी है कि आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वहां जाने से पहले आपको एक परमिट लेना होगा क्योकि Lakshadweep भारत के Union Territory का हिस्सा हैं, जिसके कारण यहाँ आने से पहले आपको परमिट लेना जरुरी होता है।

Flight से Lakshadweep Kaise Jaye?

अगर आप फ्लाइट द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए हमने जानकारी दी गयी है कृपया ध्यान से पढ़े।

Cruise (पानी वाले जहाज़) से Lakshadweep Kaise Jaye?

Image Credit : Canva

अगर आप समुद्र द्वारा पानी वाले जहाज़ यानी Cruise से Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले केरला के कोच्चि तक पहुंचना होगा। कोच्चि में आपको कई सारे Cruise देखने के लिए मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप समुद्र द्वारा Lakshadweep तक पहुंच सकते हैं।
आपको ये भी बता दें कि Cruise से कोच्चि पहुंचने में 15 से 18 घंटे का समय लग जाता हैं, पर Cruise के कारण आपका सफर काफी सोहाना हो जाता हैं क्योकि Cruise आपको समुन्द्र के रास्ते से Lakshadweep पहुंचाता हैं।

Train Se Lakshadweep Kaise Jaye?

यदि आप ट्रेन द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको केरला के कोच्चि शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन Ernakulam Junction तक की रेल टिकट करवानी होगी। Ernakulam Junction पर पहुंचने के बाद आप फ्लाइट और Cruise द्वारा आसानी से Lakshadweep पहुंच सकते हैं।
Lakshadweep पहुंचने के डायरेक्ट वहां तक रेल सुविधा शुरू नहीं हुई है।

Lakshadweep जाने के लिए आप Permit कैसे और कहाँ से ले ?

अगर आप Lakshadweep घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको वहां का परमिट लेना होगा जिसके लिए आप Lakshadweep Permit के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर यहाँ के परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके आलावा Lakshadweep का परमिट आपको केरला के कोच्चि में स्तिथ Lakshadweep Administration Office द्वारा भी मिल जायेगा, इसे कोच्चि में Spot Office के नाम से जाना जाता है।

Lakshadweep में क्या करें, क्या देखें ?

लक्षद्वीप (लक्षद्वीप) के खूबसूरत समुद्र तट और अद्भुत पानी के नीचे का जीवन पर्यटकों को कई रोमांचक एक्टिविटी का लुत्फ उठाने का मौका देता है। यहां स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और अंडरसी वॉकिंग जैसे एडवेंचर किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, पर्यटक यहां कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्कीइंग, किट्सर्फिंग और पैरासेलिंग का मजा ले सकते हैं। आप बोट से कई द्वीपों की सैर भी कर सकते हैं और सभी द्वीपों के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। अगट्टी और बंगाराम आइलैंड Lakshadweep में डॉल्फिन देखने के लिए कुछ चुनिंदा स्थानों में से हैं।

Lakshadweep में खाने पीने की सुविधा

Lakshadweep में खाने में केरल का जरूर जिक्र आता है! ज्यादातर घरों के रसोई में मलबार के पकवानों का ही राज होता है। हर डिश में जरा सा नारियल तेल और करी पत्ते का जादू जरूर होता है। यहां चावल मुख्य भोजन है, जिसके साथ तरह-तरह के समुद्री खाने (seafood) का मजा लिया जाता है। शादियों में किलंजि नामक अंडे और चावल का पकवान खूब बनता है। मिनिकॉय द्वीप का मशहूर मूस कवाब टूना मछली से बनता है। ऑक्टोपस फ्राई एक ऐसा अनोखा व्यंजन है, जो सिर्फ लक्षद्वीप में मिलता है। सीफूड खाने के शौकीनों के लिए तो यह लाजवाब है! मास पोडिचथु, बटला अप्पम, अवियल, बिरयानी आदि ऐसे लजीज पकवान हैं, जो लक्षद्वीप के ज्यादातर जगहों पर आसानी से मिल जाते हैं।

Lakshadweep में घूमने की जगह

लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तट और अद्भुत पानी के नीचे का जीवन पर्यटकों को कई रोमांचक एक्टिविटी का लुत्फ उठाने का मौका देता है।
Lakshadweep में आपको कुल 36 Island देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमे से कुछ Island सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और आपको उन Island पर जरूर घूमने जाना चाहिए।

Minicoy Island

Image Credit : Canva

Minicoy Island पर आपको नेचर के बहुत सारे सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिल जाएंगे साथ ही में इस आइलैंड का पानी पूरा साफ़ हैं। Lakshadweep के इस आइलैंड पर आपको Water Activities जैसे स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और अंडरसी वॉकिंग जैसे एडवेंचर भी करने की सुविधा मिल जाएगी इसलिए अगर आप Lakshadweep आ रहे हैं तो आपको Minicoy आइलैंड पर जरूर जाना हैं।

Minicoy Island पर घूमने के बाद आप यहाँ के लाइट हाउस भी जा सकते हैं जो कि Minicoy Island का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। लाइट हाउस में जाने के बाद आप यहाँ से Lakshadweep का ऊपर से दृश्य देख सकते हैं।

Kalpeni Island

Image Credit : Canva

Lakshadweep में Kalpeni Island एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय आइलैंड हैं जहा पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ पर भी आपको कई सारी Water Activities करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके आलावा इस आइलैंड के बीच में बैठकर नारियल पानी पीने और Sea Food का मज़ा ही कुछ अलग हैं।

Kadmat Island

Image Credit : Canva

Lakshadweep का Kadmat Island एक बहुत ही बड़ा और सुन्दर आइलैंड हैं, इस आइलैंड पर आपको Lakshadweep के सभी द्वीपों से अधिक साफ़ पानी देखने के लिए मिल जाएगा। साथ ही में यहाँ पर आपको Scuba Diving करने की भी सुविधा मिल जाती हैं।

अधिकतर लोग Kadmat Island सिर्फ Scuba Diving के लिए ही आते हैं। इसलिए यह आइलैंड भी आपके घूमने वाले लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Lakshadweep के ये तीन आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए आपको यहाँ पर जरूर जाना चाहिए। इसके आलावा Agatti Island, Kilthan Island, Pitti Island भी Lakshadweep के लोकप्रिय द्वीपों की सूचि में शामिल हैं।

Lakshadweep घूमने का बजट

4 दिन और 3 रातों का Lakshadweep टूर पैकेज लगभग ₹23,049 (प्रति व्यक्ति) से शुरू हो जाता है। हालांकि यह पैकेज Lakshadweep पहुंचे पर शुरू होता है। Lakshadweep पहुंचने और वहां से आने के लिए आपको अपनी खुद व्यवस्था करनी होगी।अगर आप कम बजट पर Lakshadweep घूमना चाहते हैं तो जहाज से जाना सबसे अच्छा विकल्प है। कोच्चि से लक्षद्वीप तक 14-20 घंटे का जहाज का सफर 2200-5000 रुपये में हो सकता है। वहीं, फ्लाइट का किराया 5500 रुपये से शुरू होता है।

इसके आलावा आप चाहे तो कई Travel कंपनिया द्वारा उनके पैकेज को लेकर भी Lakshadweep घूमने के लिए जा सकते हैं।

Exit mobile version